YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा 

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा 

श्रीनगर । कश्मीर में इनदिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।पर्यटकों के बीच खूबसूरती के लिए विख्यात गुलमर्ग में मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। कश्मीर घाटी मंगलवार से ‘चिल्लई-कलां की गिरफ्त में है। यह 40 दिन की अवधि होती है और इस दौरान हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में उपयोग में आने वाले पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री नीचे रहा, जबकि पिछली रात यह शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। वहीं, श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दक्षिणी कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ‘चिल्लई-कलां’ एक ऐसा काल है जब घाटी शीत लहर की चपेट में होती और तापमान काफी घट जाता है। यहां डल झील सहित घाटी के जलाशय एवं जलापूर्ति लाइनों में पानी जम जाता है। इस दौरान हिमपात की संभावना काफी रहती है तथा ज्यादातर क्षेत्रों खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में अधिक से बहुत अधिक हिमपात होता है।
 

Related Posts