YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

सितंबर 2022 तक कांग्रेस पार्टी को मिल जाएगा अपना नया अध्यक्ष

सितंबर 2022 तक कांग्रेस पार्टी को मिल जाएगा अपना नया अध्यक्ष

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी को सितंबर 2022 तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा।इसकी जानकारी कांग्रेस संगठन चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने दी है। उन्होंने बताया है कि चुनाव को लेकर पार्टी के अंदर तैयारियां तेज गति से चल रही है।फिलहाल, पार्टी के शीर्ष पद की जिम्मेदारी सोनिया गांधी संभाल रही हैं। पार्टी ने अक्टूबर में ही घोषणा कर दी थी कि अध्यक्ष पद के लिए अगस्त और सितंबर के बीच चुनाव होगा। मिस्त्री ने बताया कि सदस्यता को 31 मार्च तक खत्म कर लिया जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि अध्यक्ष का चुनाव सितंबर तक हो जाएगा, हम समय पर काम खत्म कर लेने वाले है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के चुनाव के बाद एआईसीसी का सेशल बुलाया जाएगा, जिसमें सीडब्ल्यूसी के चुनाव को लेकर फैसला होगा। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
मिस्त्री ने बताया कि जहां तक अध्यक्ष के रूप में उनके नाम का सवाल है, तब मैं किसी एक नाम के बारे में नहीं बोल सकता। उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि कितने लोग चुनाव लड़ रहे हैं, उसी पर निर्भर करेगा कि चुनाव कैसा होगा।सीडब्ल्यूसी ने अक्टूबर में ही बैठक की थी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी।खबर के अनुसार, कांग्रेस ने घोषणा की थी कि पार्टी प्रमुख के चुनाव अगले साल 21 अगस्त और 20 सितंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह ऐलान किया था।खबर के अनुसार, सदस्यता अभियान 1 नवंबर से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा।वहीं, ब्लॉक समितियों के चुनाव 1 अप्रैल 2022 से शुरू हो जाएंगे।
गौरतलब है कि साल 2019 लोकसभा चुनाव की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और बाद में सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी में अध्‍यक्ष पद की कोरोना के चलते संगठन चुनाव नहीं हो पा रहे थे लेकिन अब पार्टी ने नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया और समयसीमा तय कर ली है।
 

Related Posts