YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद तानतानी, गृह विभाग मांगने से नाराज हुए अनिल विज 

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद तानतानी, गृह विभाग मांगने से नाराज हुए अनिल विज 

नई दिल्ली । हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा सरकार में तानातनी बढ़ गई है।जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा अनिल विज से गृह विभाग मांगने से वह नाराज हैं।इसकारण विज ने मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम का बहिष्कार भी किया।बात अब दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गई है। फिलहाल नए मंत्री अभी तक विभागों का इंतजार कर रहे हैं।बता दें कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नाराज विधायकों और तमाम विवादों को निपटाने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार किया था, लेकिन इसके बाद से हरियाणा की राजनीति में तानातनी बढ़ी और अब मामला दिल्ली दरबार तक पहुंच गया है। 
खट्टर ने भाजपा कोटे से बने नए मंत्री कमल गुप्ता के लिए एक विभाग और अपने लिए गृह विभाग अनिल विज से मांग लिया था।इससे विज नाराज हो गए।फिलहाल विज चंडीगढ़ से अंबाला चले गए हैं। लड़ाई को खत्म करने के लिए हरियाणा भाजपा के प्रभारी विनोद तावडे दिल्ली हाईकमान, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के बीच में तालमेल बैठाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।बात गृहमंत्री अमित शाह तक भी पहुंच चुकी है।विज ने साफ कर दिया है कि पिछले ढाई साल से मुख्यमंत्री और उनकी टीम उनके ऊपर लगातार गृह विभाग को छोड़ने का दबाव बना रही है और साथ ही गृह विभाग में लगातार दखलंदाजी कर उन्हें स्वतंत्रता से काम भी नहीं करना दिया जा रहा है।विज ने साफ़ कर दिया है अगर मुख्यमंत्री को गृह विभाग या अन्य विभाग लेने हैं,तब वहां सभी विभागों को मुख्यमंत्री को सौंपने को तैयार हैं। फिलहाल भाजपा की सहयोगी जेजेपी के कोटे से मंत्री बनाए गए टोहाना से विधायक देवेंदर सिंह बबली और भाजपा के हिसार से विधायक कमल गुप्ता दोनों अभी तक मंत्री बन जाने के बावजूद अपने विभागों का इंतज़ार कर रहे हैं। 
 

Related Posts