YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अफसर 9 बजे दफ्तर नहीं पहुंचे तो कटेगी सैलरी: योगी

अफसर 9 बजे दफ्तर नहीं पहुंचे तो कटेगी सैलरी: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अफसरों को सबेरे नौ बजे तक हर हाल में कार्यालय में पहुंचने  के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अफसर तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रावाई की जाएगी। उनका वेतन भी काटा जा सकता है। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करके दी गई है। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री काफी सख्त तेवर दिखा रहे हैं। वे दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की छंटनी के लिए पहले ही निर्देश दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने दागी पुलिस कर्मियों के प्रति भी कड़ाई दिखाई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दागी पुलिस कर्मियों को जबरिया सेवा से रिटायर किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के सख्त तेवर देखकर पुलिस महकमे के साथ ही शासन के कामकाज के मुख्यालय सचिवालय में भी दागी चिन्हित कर लिए गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार प्रवास के दौरान अलकनंदा घाट किनारे उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा निर्माणाधीन पर्यटक आवास गृह भागीरथी का निरीक्षण किया। उन्होंने डिजायन को लेकर अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इससे पहले योगी ने गंगा का आचमन लेकर हाथ जोड़े। 

Related Posts