YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

उत्तर प्रदेश में फिल्मों के शूटिंग की अपार संभावनाए, योगी सरकार को कहा धन्यवाद 

उत्तर प्रदेश में फिल्मों के शूटिंग की अपार संभावनाए, योगी सरकार को कहा धन्यवाद 

वाराणसी । 64वें फिल्म महोत्सव के क्रम में वाराणसी में चल रहे काशी फिल्म महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन बुधवार को आयोजित,फिल्म निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में यूपी और क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाएं" विषयक परिचर्चा को संबोधित करते हुए बीएन श्रीवास्तव ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को विकास की एक नई दिशा मिली हैं,यूपी में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिलने के साथ ही सब्सिडी के रुप मे प्रोत्साहन भी प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि,फिल्म मात्र मनोरंजन का ही साधन नहीं है, इससे एक नई दिशा भी मिलती हैं।अब भोजपुरी व स्थानीय भाषा के फिल्मों को उत्तर प्रदेश में बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि योगी सरकार इसमें सहयोग कर रही हैं।
अभिनेता सुशील कुमार सिंह ने कहा कि, अब फिल्म निर्माण के लिए हमें मुंबई जाने की मजबूरी नहीं रहती, प्रदेश में ही फिल्म निर्माण की सुविधा मिल रही हैं।मिर्जापुर व सोनभद्र के सुन्दरता का उल्लेख कर उन्होंने कहा कि, यहाँ पर फिल्म शूटिंग की अपार संभावना है, और यहाँ पर शूटिंग शुरू भी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ पर और भी स्टूडियो बनने से उत्तरप्रदेश में फिल्मों के शूटिंग में और भी सहायता एवं सुविधा मिलेगी।अभिनेत्री कंचन अवस्थी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में फिल्मों के शूटिंग की अपार संभावनाए हैं।उन्होंने उत्तरप्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में फिल्म बंधु के माध्यम से अनुदान धनराशि मिलने से फ़िल्म निर्माण को प्रदेश में बढ़ावा मिल रहा है। 
फ़िल्म निर्माता ने कहा कि, सिनेमा घर वापसी का माध्यम बन रहा है।भोजपुरी फिल्म के लिए मल्टीप्लेक्स नहीं मिलता, बल्कि सिनेमा हाल का सिंगल स्क्रीन मिलता हैं। उन्होंने प्रदेश में भोजपुरी फिल्मों के लिए मल्टीप्लेक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा की, भोजपुरी फिल्मों में स्थानीय भाषाओं का मिश्रण होता हैं, उत्तर प्रदेश में भोजपुरी फिल्मों के निर्माण के लिये सार्थक समय आ गया हैं। प्रदेश सरकार के सब्सिडी योजना की सराहना करते हुए कहा कि, निश्चित रूप से निर्माताओं को उत्तरप्रदेश सरकार सब्सिडी के रूप में संजीवनी दे रही हैं। प्रदेश के अपराधमुक्त होने की प्रंशसा करते हुए कहा कि, वर्तमान समय में प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में हम कभी भी निडर होकर शूटिंग कर सकते हैं। यह सार्थक परिणाम है।
 

Related Posts