YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) नोरा फतेही ने किया गुरु रंधावा को किस, वीडियो हुआ वायरल

(रंग संसार) नोरा फतेही ने किया गुरु रंधावा को किस, वीडियो हुआ वायरल

नोरा फतेही और गुरु रंधावा 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले हैं। शो में दोनों अपने हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो 'डांस मेरी रानी' का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। शो से दोनों का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नोरा एक सवाल का जवाब देते हुए गुरु रंधावा का मजाक उड़ाती हैं। इसके चलते गुरु रंधावा नाराज हो जाते हैं। तब नोरा फतेही उनके गाल पर किस करती है। यह देख कर कपिल शर्मा नाराज हो जाते हैं और नोरा से पूछते हैं कि अगर वो किसी का मजाक उड़ाते हैं तो क्या उन्हें मनाने के लिए भी वो इसी तरह उनके गाल पर किस देती हैं। इसका जवाब नोरा फतेही हां में देती हैं। तब वो कहते हैं कि वो उनका भी 8-10 बार मजाक उड़ाएं। यह सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने वैष्णो देवी यात्रा की अपनी जर्नी दिखाई है। वीडियो शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा, "ये साल हमें आगे आने वाले दिनों के लिए बहुत कुछ दे, 2022 में अपने साथ केवल अच्छाई, करुणा और दया को लेकर आगे बढ़ें। भगवान का आशीर्वाद स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की ओर हमारा मार्ग प्रशस्त करें!
 

Related Posts