YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आइना है विकास की हत्या : राहुल

हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आइना है विकास की हत्या : राहुल

हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शर्मनाक घटना बताया है। राहुल ने ट्वीट किया- फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निंदनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने भी इस घटना की निंदा की। अशोक तंवर ने कहा कि यह 'जंगल राज' है। किसी को कानून का कोई डर नहीं है। कल भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने वाली महिला को चाकू मार दिया गया था। विकास चौधरी की हत्या की जांच होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को फरीदाबाद में विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। सेक्टर-9 में हमलावरों ने विकास चौधरी को 8 से 10 गोलियां मारी। विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर हुई, जब विकास सेक्टर-9 की हुडा मार्केट में पीएचसी में जिम करने पहुंचे थे। जैसे ही विकास अपनी गाड़ी से उतरे, वैसे ही हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। विकास पर बिल्कुल नजदीक से 10 से 12 गोलियां दागी गई। विकास चौधरी हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता थे। विकास कुछ साल पहले ही इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के गुट का माना जाता था। 

Related Posts