YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

अर्जुन के बर्थडे को मलाइका ने बनाया खास

अर्जुन के  बर्थडे को  मलाइका ने बनाया खास

आखिरकार मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने प्यार का इजहार कर ही डाला और यह खास मौका था अर्जुन के बर्थडे का। मलाइका और अर्जुन कपूर की एक नई तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही, जिसमें वह अर्जुन का हाथ थामे नजर आ रही हैं।
मलाइका ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। केवल 9 घंटे पहले शेयर किए इस तस्वीर को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। अर्जुन के लिए अपने प्यार को बयां करते हुए मलाइका ने लिखा है, 'हैपी बर्थडे मेरे क्रेज़ी, फनी और अमेजिंग अर्जुन कपूर। प्यार और खुशी हमेशा।' हालांकि, उन्होंने अपने इस प्यार का खुलकर इजहार न किया हो, लेकिन उनकी तस्वीर काफी कुछ कहती नजर आ रही है। इस तस्वीर में मलाइका अर्जुन का हाथ थामे शर्माती हुई सी उनके पीछे खड़ी नजर आ रही हैं।
इससे पहले दोनों को बीते द‍िनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया था। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें पहली तस्वीर बाथटब की है।
दूसरी तस्वीर में मलाइका ने ड‍िनर की फोटो शेयर की है। खाने की प्लेट में नजर आ रहे सलाद और पेस्ट्री को देखकर ये कहा जा सकता है कि मलाइका ने हेल्दी डाइट का परफेक्ट कॉम्ब‍िनेशन बनाया है।
र‍िपोर्ट के मुताबिक मलाइका और अर्जुन दोनों अपने र‍िलेशन को लेकर काफी सीर‍ियस हैं। दोनों की शादी की चर्चा इन द‍िनों बॉलीवुड के गलियारों में जोरों पर है। 
अर्जुन कपूर को बर्थडे के खास मौके पर सोनम कपूर, अंशुला कपूर, अन‍िल कपूर और अनन्या पांडे ने खास बधाई दी है।  
मलाइका हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 23 अगस्त 1973 को हुआ था। मलाइका मलयाली माँ और पंजाबी पिता की संतान हैं। वह अमृता अरोरा की बड़ी बहन हैं और अरबाज़ ख़ान की पूर्वपत्नी हैं, जिनका नाम अब अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जाता है। 

Related Posts