YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

सुर्खियों में है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र  -फिल्म की शूटिंग में शेड्यूल बदला, सरकार भी बदली, ब्रह्मास्त्र बन ही रही है -करण जौहर बोले- 21 की आलिया ने साइन की थी फिल्म, 29वें साल में रिलीज

सुर्खियों में है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र  -फिल्म की शूटिंग में शेड्यूल बदला, सरकार भी बदली, ब्रह्मास्त्र बन ही रही है -करण जौहर बोले- 21 की आलिया ने साइन की थी फिल्म, 29वें साल में रिलीज

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र सुर्खियों में है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी पिछले 7 सालों से इस फिल्म को बनाने में लगे हुए हैं। पिछले सात सालों से ये फिल्म सुर्खियों में है। अमूमन एक फिल्म को बनाने में 6 महीने से साल दो साल भी लगते हैं इससे समझ सकते हैं कि मेकर्स और स्टार कास्ट ब्रह्मास्त्र पर कितनी मेहनत कर रहे हैं। यह फिल्म अभी भी पूरी नहीं बनी है लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जमकर की तारीफ की है। करण जौहर ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा है कि आलिया और रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए करियर के सात साल दे चुके हैं। उन्होंने दोनों के सब्र की तारीफ की। करण जौहर ने कहा, ‘आलिया भट्ट ने जब ये फिल्म साइन की थी उस वक्त उनकी उम्र 21 साल थी और अब वो 28 साल की हैं। वो जब 29 की होगी तो फिल्म रिलीज होगी। आलिया सिनेमा के साथ पली बढ़ी हैं।’
  करण जौहर ने कहा, ‘फिल्म की शूटिंग के दौरान डेट्स बार-बार बदली गई, शेड्यूल बदला गया, यहां तक कि सरकार भी बदल गई लेकिन ‘ब्रह्मास्त्र’ अभी बन रही है। आलिया भी ‘ब्रह्मास्त्र’ करते-करते बड़ी हो गई। फिलहाल ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज डेट सितंबर 2022 में फाइनल की गई है। ब्रह्मास्त्र का ऐलान 2017 में किया गया था, लेकिन उससे भी कई साल पहले से अयान मुखर्जी इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र दरअसल बॉलीवुड की सबसे बड़ी बजट फिल्मों में से एक बताई जा रही है। इस फिल्म को तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट इस साल रिलीज होगा। हाल में ही मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च किया है। ब्रह्मास्त्र इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं, फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र के अलावा आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने फरहान अख्तर की जी ले जरा भी साइन की है जिसमें पहली बार वो, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ एक साथ दिखेंगे।
 

Related Posts