YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

बत्रा आईओसी सदस्य बनने वाले पहले भारतीय

बत्रा आईओसी सदस्य बनने वाले पहले भारतीय

भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया है। बत्रा को यहां आईओसी सत्र के दौरान इस प्रतिष्ठित सीट के लिए भारी बहुमत से चुना गया। उन्हें 62 में से 58 मत मिले जबकि उनके खिलाफ केवल चार मत पड़े। बत्रा ने अब राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति और एक अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष होने के साथ ही आईओसी सदस्य बनने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय भी है। बत्रा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के भी अध्यक्ष हैं। वह किसी ओलिंपिक खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय भी हैं। आईओसी में अब भारत के सक्रिय सदस्यों की संख्या दो हो गई है। वहीं रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को 2016 में आईओसी का सदस्य चुना गया था। वह इस प्रतिष्ठित सीट के लिए चयनित पहली भारतीय महिला हैं।

Related Posts