YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

विधान सभा अधीक्षक महिन्द्र सिंह का निधन, बिन्दल ने शोक प्रकट किया।

विधान सभा अधीक्षक महिन्द्र सिंह का निधन, बिन्दल ने शोक प्रकट किया।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में कार्यरत अधीक्षक (एक्स कॉडर) महिन्द्र सिंह का लम्बी बिमारी के पश्चात आज प्रात: उनके पैतृक गांव कोटाधार जिला मण्डी में निधन हो गया। वह 44 वर्ष के थे। महेन्द्र सिंह की वर्ष 1998 में हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में बतौर लिपिक नियुक्ति हुई थी।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने महिन्द्र सिंह, अधीक्षक (एक्स कॉडर) के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री हंस राज, सचिव विधान सभा श्री यशपाल शर्मा तथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है।

Related Posts