YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

विभासिहं एक्टे्रस मुम्बई द्वारा जयद्वीप शर्मा गायक को कर्मवीर अवार्ड दिया गया

विभासिहं एक्टे्रस मुम्बई द्वारा जयद्वीप शर्मा गायक को कर्मवीर अवार्ड दिया गया

 मीडिया पत्रकार कल्याण संघ द्वारा कर्मवीर अवार्ड २०१९ का भव्य आयोजन विक्रमकीर्ति मंदिर में किया गया जिसका शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्लवित कर मुम्बई से आई विभा सिंह एक्ट्रेस एवं लेखिका, मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक देवास चन्द्रशेखर सोलंकी, डॉ. ओ.पी. वैष्णव संभागीय अध्यक्ष, जितेन्द्र पुरोहित, मनीष शर्मा, महेन्द्र राय, दीपा राय, प्रान्तीय अध्यक्ष, शुभम जायसवाल जिला अध्यक्ष, महेन्द्र कटियार, शिवेन्द्र सिंह भदोरिया, दिलीप उपाध्याय द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रीति दीक्षित, मन्नू भाई, लखन अम्बोदिया, मुकेश गोड़, भावना राय, आयुषी ऐश्वर्या, जयदीप शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी गई। जिस पर हॉल में बैठे संगीत प्रेमियों ने तालियो की गड़गड़ाहट से कलाकारों की प्रस्तुति पर अभिवादन किया। संचालन राहुल गोमे ने किया। विजय परिहार ने शानदार मीमीक्री की। इस अवसर पर विभासिंह द्वारा मोहन लाला राय, जयद्वीप शर्मा को कर्मवीर अवार्ड देकर सम्मान किया गया। यह जानकारी राजेश सारडा स्टार फोटोग्राफर ने दी। 

Related Posts