YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

सिर्फ 'हमारे दो' के लिए विकास हो रहा 4 करोड़ लोग गरीबी में धकेल दिए गए: राहुल गांधी

सिर्फ 'हमारे दो' के लिए विकास हो रहा 4 करोड़ लोग गरीबी में धकेल दिए गए: राहुल गांधी


नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी में धकेला गया है, सिर्फ 'हमारे दो' के लिए विकास किया गया है। गांधी ने ट्विटर पर कहा, "सिर्फ 'हमारे दो' के लिए विकास हो रहा है जबकि हमारे 4,00,00,000 (चार करोड़) भाइयों और बहनों को गरीबी में धकेला गया है। उन्होंने हैशटैग 'बीजेपी फेल इंडिया' का इस्तेमाल करते हुए कहा, "इन 4,00,00,000 (चार करोड़) में से हरेक वास्तविक व्यक्ति है, न कि सिर्फ एक संख्या है। इन 4,00,00,000 में हर कोई बेहतर का हकदार है। इन 4,00,00,000 में से हर कोई भारत है। 'ऑक्सफैम' की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने एक ग्राफिक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दो टॉप बिजनेसमैन की संपत्ति 2021 के दौरान अरबों डॉलर बढ़ी है, जबकि 2020 से महामारी के दौरान भारत में चार करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जनता के अधिकारों का हनन करने की कोशिश का आरोप लगाया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र जन अधिकारों के बिना कुछ भी नहीं है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे मौलिक और जन अधिकारों के बिना भारत की कल्पना कर सकते हैं? राहुल ने ट्वीट किया, "जन अधिकारों के बिना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का क्या मतलब है? मोदी सरकार शुरू से ही जनता के अधिकारों को नष्ट करने की कोशिश करती रही है।
 

Related Posts