YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अरबपतियों की संपत्ति में 135 अरब डॉलर की लगी सेंध

अरबपतियों की संपत्ति में 135 अरब डॉलर की लगी सेंध

नई दिल्ली । पिछले साल कोरोना काल के दौरान दुनियाभर के अरबपतियों की संपत्ति में खूब इजाफा हुआ, लेकिन अब तक साल 2022 उनके लिए बुरा साबित हो रहा है। शेयर बाजारों की अनिश्चितता उनकी संपत्ति में सेंध लगा रहा है। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से 9 की संपत्ति इस साल 135 अरब डॉलर से अधिक घटी है। केवल वॉरेन बफेट एक मात्र ऐसे अरबपति हैं, जिनकी संपत्ति इस दौरान 1.38 अरब डॉलर बढ़ी है। पिछले साल कोरोना काल के दौरान दुनियाभर के अरबपतियों की संपत्ति में खूब इजाफा हुआ, लेकिन अब तक साल 2022 उनके लिए बुरा साबित हो रहा है। शेयर बाजारों की अनिश्चितता उनकी संपत्ति में सेंध लगा रहा है। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से 9 की संपत्ति इस साल 135 अरब डॉलर से अधिक घटी है। केवल वॉरेन बफेट एक मात्र ऐसे अरबपति हैं, जिनकी संपत्ति इस दौरान 1.38 अरब डॉलर बढ़ी है। इस दौरान बिलगेट्स की संपत्ति में भी सेंध लगी है। उनकी कुल संपत्ति 10.5 अरब डॉलर घटकर 128 अरब डॉलर हो गई है। लैरी पेज की संपत्ति 11.6 अरब डॉलर घटकर अब 117 अरब डॉलर पर आ गई है। वहीं, मार्क जुकरबर्ग 10 अरब डॉलर घटकर 115 अरब डॉलर पर आ गई है। सर्गी ब्रिन 11.2 अरब डॉलर गंवाकर अब 112 अरब डॉलर पर आ गए हैं। स्टीव बॉल्मर की संपत्ति भी 13.3 अरब डॉलर कम होकर अब 106 अरब डॉलर ही रह गई है। जबकि, लैरी एलिशन की संपत्ति 6.11 अरब डॉलर कम हुई है। अब वह 101अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर हैं। अगर बात करें एशिया के दो सबसे बड़े अरबपतियों की तो मुकेश अंबानी की संपत्ति में 237 मिलयन का इजाफा हुआ है और गौतम अडानी की संपत्ति में 8.72 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। हालांकि, आज मुकेश अंबानी की संपत्ति में 4.18 अरब डॉलर की सेंध लगी है और अब यह 90.2 अरब डॉलर के साथ 11वें नंबर पर हैं। गिरावाट की वजह से अब अडानी-अंबानी के नेटवर्थ में केवल 5 अरब डॉलर का फासला रहा गया है। अडानी की संपत्ति में 3.71 अरब डॉलर की गिराट हुई है। अब वह 85.2 अरब डॉलर के साथ दुनिया के रईसों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं।
 

Related Posts