YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 सपा ने 56 और प्रत्याशी घोषित किए, दलबदलुओं को दिया उनकी परंपरागत सीटों से टिकट

 सपा ने 56 और प्रत्याशी घोषित किए, दलबदलुओं को दिया उनकी परंपरागत सीटों से टिकट

लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को 56 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। जारी सूची में जहां सपा के कई कद्दावर नेताओं के नाम हैं, वहीं दूसरे दलों से आए नेताओं को बड़ी संख्या में टिकट दिये गए हैं। लालजी वर्मा, रामअचल राजभर, दारा सिंह चैहान, रमाकांत यादव आदि को उनकी परंपरागत सीटों से उतारा गया है। वहीं पार्टी ने अपने वर्तमान विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। नई सूची में दस मुस्लिम और इतने ही यादवों का नाम है। एक दिन पहले ही सपा ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसमें केवल तीन यादव और एक मुस्लिम को ही टिकट दिया गया था। 
सपा के कद्दावर नेताओं में सबसे बड़ा नाम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चैधरी का है। रामगोविंद चैधरी को बलिया की बांसडीह सीट से टिकट दिया गया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सपा ज्वाइन करने वाले पूर्वांचल के सबसे बड़े ब्राह्मण चेहरे हरिशंकर तिवारी के बेटे को विनय शंकर तिवारी को चिल्लूपार से मैदान में उतारा है। देवरिया के पथरदेवा से ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को भी टिकट दिया है। इसके अलावा बसपा आये राकेश पांडेय को अम्बेडकरनगर के जलालपुर से टिकट दिया है। बहराइच के महसी से केके ओझा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, भाटपाररानी से आशुतोष उपाध्याय, जौनपुर के बदलापुर सीट से बाबा दुबे को मैदान में उतारा हैं।
पड़ोसी जिले गाजीपुर में जमानिया से ओमप्रकाश सिंह, जंगीपुर से वीरेंद्र यादव, चंदौली की सकलडीहा से विधायक प्रमुनाथ सिंह को टिकट दिया गया है। जौनपुर के मलहनी से जीते विधायक लकी यादव पर दोबारा भरोसा जताया गया है। आजमगढ़ की लालगंज से बेचई सरोज को टिकट दिया गया है। यहां की निजामाबाद सीट से एक बार फिर आलमबदी को उतारा गया है। दूसरे दलों से आए नेताओं की बात करें तो मंत्री पद छोड़कर भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चैहान को मऊ की घोसी सीट से उतारा गया है। अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट से बसपा से सपा में आए लालजी वर्मा को टिकट दिया गया है। अंबेडकर नगर की अकबरपुर से बसपा से ही आए रामअचल राजभर को उतारा गया है। फूलपुर पवई से भाजपा के कद्दावर नेता कहे जाने वाले रमाकांत यादव को उतारा गया है। वहीं बाराबंकी की रामनगर सीट पर दो पूर्व मंत्रियों की दावेदारी थी। पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई, अरविंद सिंह गोप और बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को अलग-अलग सीट से मैदान में उतार दिया है। किदवई को रामनगर, दरियाबाद से गोप और कुर्सी विधानसभा से राकेश वर्मा का नाम तय किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र व पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा मसौली से विधायक रह चुके हैं। गोप दो बार हैदरगढ़ व एक बार रामनगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 
 

Related Posts