YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

केजरीवाल ने बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल के किसानों को मुआवजा के चेक सौंपे

केजरीवाल ने बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल के किसानों को मुआवजा के चेक सौंपे

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल ने उन किसानों में से कुछ को चेक बांटे, जिनकी फसल अक्टूबर में बेमौसम बारिश के कारण खराब हो गई है। इस मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अक्टूबर में किसानों की फसल खराब हुई थी, आज उन्हें चेक देने का काम शुरू किया गया है। जल्द ही सभी को पैसा मिल जाएगा। दो से तीन लाख रुपये तक के भी किसानों को चेक दिए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं। केजरीवाल ने कहा कि जनवरी में किसानों की सरसों की फसल खराब होने की जानकारी मिली है। उंसके लिए भी सर्वे के आदेश दे दिए हैं। सर्वे के बाद इसका भी मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों की कपास की फसल खराब हुई है। मगर पंजाब सरकार ने किसानों को बहुत कम मुआवजा दिया है। जिससे वहां के किसान परेशान हैं।
 

Related Posts