YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती हैं कांग्रेस, उत्तराखंड व मणिपुर में टक्कर 

पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती हैं कांग्रेस, उत्तराखंड व मणिपुर में टक्कर 

नई दिल्ली । हाल ही में देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरु कर दी हैं। इसी बीच एक ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है,लेकिन बहुमत हासिल करना कांग्रेस के लिए मुश्किल होगा है, जबकि गोवा में कांग्रेस गोवा-फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन को बहुमत मिल सकता है। वहीं उत्तराखंड व मणिपुर राज्य के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 50-52 सीटें जीत सकती है,जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे स्थान के लिए होड़ में हैं।शिरोमणि अकाली दल को 30-32 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि 'आप' को 29-31 सीटें मिलेगी।भाजपा और उसके सहयोगी दल केवल 1 से 3 सीटें जीत सकते हैं जबकि 'अन्य' 1 से 3 सीटें जीत सकते हैं। 
ओपिनियन पोल में बेस्ट सी.एम. के लिए सवाल पूछने पर 37 फीसदी लोग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में आए, जबकि आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ 27 फीसदी लोग थे। वहीं शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल 15 फीसदी के साथ तीसरे और पी.सी.सी. प्रमुख नवजोत सिद्धू 9 फीसदी के साथ पीछे चल रहे हैं।
 

Related Posts