YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 पति को पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर प्रियंका गांधी वाड्रा पर बरसीं  अदिति सिंह

 पति को पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर प्रियंका गांधी वाड्रा पर बरसीं  अदिति सिंह

नई दिल्ली । कांग्रेस की पूर्व विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाड्रा पर शोषण का आरोप लगाया है। रायबरेली की पूर्व विधायक अदिति सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है और इस महीने होने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए पार्टी की उम्मीदवार हैं। उनके पति अंगद सिंह सैनी, जो पंजाब के नवांशहर विधानसभा के वर्तमान कांग्रेस विधायक हैं, उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया है जिसके चलते उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।
सिंह ने कहा, "एक तरफ, प्रियंका लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे का इस्तेमाल करती हैं। कहती हैं मैं अकेली महिला लड़ रही हूं। दूसरी तरफ वो मेरे पति पर दबाव डालती हैं कि अगर टिकट चाहते हैं तो मेरे खिलाफ बोलें।"  उन्होंने प्रियंका पर राजनीति में पाखंडी होने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, "अगर वह महिलाओं का समर्थन करती हैं तो उन्होंने इस वजह से मेरे पति को टिकट देने से इनकार क्यों किया? वह लगातार मुझे परेशान करने की कोशिश करती हैं।"
 

Related Posts