YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

माफियाओं को चुन-चुनकर समाप्त करने का चुनाव है: अमित शाह

माफियाओं को चुन-चुनकर समाप्त करने का चुनाव है: अमित शाह

गाजियाबाद । भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2022 का उत्तर प्रदेश चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, ये उ.प्र. के माफियाओं को चुन-चुनकर समाप्त करने का चुनाव है। ये चुनाव उ.प्र. को देश में सबसे विकसित राज्य बनाने का चुनाव है। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि कल अखिलेश बाबू यहां आए, उनके गुंडों ने तांडव किया है। मैं आज यहां कहकर जाता हूं, अपने आपे में रहिए घर में रहिए, ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
गुरुवार को बुलंदशहर के बाद गाजियाबाद पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह के निशाने पर मुख्य रूप से सपा ही रही। एक दिन पहले गाजियाबाद आए अखिलेश यादव को लेकर अमित शाह ने सीधा हमला बोला। लोनी में आयोजित भाजपा की जनसभा से गृहमंत्री शाह ने कहा कि इस बार दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। हमने कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को माफिया से मुक्त कराएंगे और जो कहा था वो कर दिखाया। आज पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी माफिया की हिम्मत नहीं इस कुछ गलत कर सके। मां-बहनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। पांच साल में भाजपा शासन में माफिया का पलायन हो गया है। माफिया की दो ही जगह है या तो यूपी से बाहर या जेल में। माफिया को भगाने का काम हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने करके दिखाया। उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार में एक ही जाति के लोगों को पट्टे मिलते थे। उनके चहेतों के यहां रेड में करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। वह पैसा सपा के गुंडों का था। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बदलने का काम किया है। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो मोदी जी के हाथ मजबूत होंगे।
 

Related Posts