YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली दंगाईयों को कांग्रेस और ’आप’ क्यों बचाना चाहती है: मनजिंदर सिंह सिरसा

 दिल्ली दंगाईयों को कांग्रेस और ’आप’ क्यों बचाना चाहती है: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि देश में जहां कही भी सुनियोजित दंगे होते हैं या धर्म के नाम पर भवनाएं भड़काने की कोशिश होती है तो उन सब से कही ना कही कांग्रेस का सम्बंध होता है। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्री सिरसा ने दिल्ली दंगों की असली सच्चाई को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि आज साइंटिफ़िक जांच से इस बात का उजागर हुआ है। यह सिर्फ संयोग नहीं है कि जहां-जहां हत्याएं होती हैं, सुनियोजित तरीके से दंगे कराए जाते हैं, दिल्ली और देश को जलाने की कोशिश की जाती है या धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने की साजिश रची जाती है उन सब का संबंध कांग्रेस से होता है। प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल भी मौजूद थे। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि एक व्हाट्सप्प चैट के जरिये इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रोटेस्ट के नाम पर डंडे, तेजाब और लाल मिर्च इकट्ठा करने की बात हुई थी। जबकि एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पूरे दंगे की साजिश रची गई थी जिसमें यह भी कहा गया कि लाठी डंडे के साथ इट पत्थर इकट्ठा करने की बात का भी जिक्र किया गया। उमर खालिद ने ग्रुप में यह भी लिखा कि सरकार मुसलमानों की खि़लाफी कर रही है। इसलिए भाषण से सिर्फ काम नहीं चलेगा खून बहाना पड़ेगा। आखिर किस खून बहाने की बात हुई थी, दंगे में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। ग्रुप में पांच लोगों की टीम बनाई गई थी जिसमें उमर खालिद, सफूरा, आसिफ तन्हा, मीरन अहमद और शारजील इमाम भी मौजूद थे। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आग लगाने की पूरी तैयारी करने की बात करने वालों के लिए कांग्रेस और आप कह रही थी कि इन लोगों के साथ जाजती की जा रही है। दिल्ली के संसद में राहुल गांधी इनकी नुमाइंदगी करते हैं यह एक शर्म की बात है। यही नहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी इन दंगाइयों को शह देने का काम करते हैं। देश द्रोहियों के साथ आखिर ये लोग कैसे और क्यों खड़े हो जाते हैं।
 

Related Posts