YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

 स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

मुंबई । देश की मशहूर गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर तिरंगे से लपेटा गया और सशत्र सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार में पीएम मोदी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान समेत तमाम हस्तियां भी अंतिस संस्कार में शामिल हुईं। लताजी का रविवार सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर देश-विदेश के लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
लता मंगेशकर में जनवरी को कोरोना संक्रमित हो गयीं थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक महीने से वह ICU में लाइफ सपोर्ट पर थीं। 6 फरवरी को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस लीं। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने देश में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। जिसके चलते देशभर में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। 
लताजी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, "मैं शब्दों की पीड़ा से परे हूं। दयालु लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी।"
 

Related Posts