YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

सिद्धार्थ-परिणीति की 'जबरिया शादी' देखने के लिए हो जाइए तैयार!

सिद्धार्थ-परिणीति की 'जबरिया शादी' देखने के लिए हो जाइए तैयार!

जबरिया जोड़ी पकड़वा शादियों के घटनाओं पर आधारित फिल्म है जो उत्तरी राज्य बिहार में बहुत प्रचलित है और जो आज भी जारी है जिससे यह सम्पूर्ण फिल्म प्रेरित हैl  प्रशांत सिंह द्वारा निर्देशित 'जबरिया जोड़ी', फिल्म में अभय सिंह के रूप में सिद्धार्थ मल्होत्रा और बबली यादव के रूप में परिणीति चोपड़ा के साथ एक मनोरंजक और अनोखी फिल्म है, जो भारत में होने वाले पकड़वा शादियों की अवधारणा पर आधारित है। फ़िल्म की यह जोड़ी एक अनूठी कहानी के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी पेश करने के लिए तैयार है।
फ़िल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के रोमांचक पोस्टर के साथ दर्शकों को उत्साहित करने के बाद, फिल्म पहले से ही अपने अनूठे विषय के लिए सुर्खियों में बनी हुई है। जबरिया जोड़ी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है जो इससे पहले प्रशांत सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म में नज़र आ चुके है। फ़िल्म की प्रमाणिकता बनाये रखने के लिए फ़िल्म को उत्तर प्रदेश के वास्तविक स्थानों पर फ़िल्माया गया है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार एक देहाती किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एक अनोखी प्रेम कहानी प्रस्तुत करने के लिए एक साथ वापसी कर रहे है।
फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी। शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।  

Related Posts