YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

यूपी में लोक कल्याण संकल्प पत्र मंगलवार को जारी करेगी भाजपा 

यूपी में लोक कल्याण संकल्प पत्र मंगलवार को जारी करेगी भाजपा 

लखनऊ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022  के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र मंगलवार को जारी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ। दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित रहने की संभावना है।
‘लोक कल्याण संकल्प पत्र' पहले छह फरवरी को जारी होना था लेकिन भारत रत्न से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के निधन की वजह से पार्टी ने इसे स्थगित कर दिया था। ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र' के लिए 15 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे थे।
उत्तर प्रदेश नंबर-1 ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा' थीम पर हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद कर सुझाव मांगे गए थे।
 

Related Posts