YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के विकास के लिए खेल मंत्रालय ने 87.65 करोड़ रु जारी किए: मंत्री अनुराग ठाकुर

मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के विकास के लिए खेल मंत्रालय ने 87.65 करोड़ रु जारी किए: मंत्री अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली । मणिपुर में स्थापित किया गया राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी और खेल प्रशिक्षण के क्षेत्रों में शिक्षण व विकास को बढ़ावा देने के अलावा चयनित हुए खेल विषयों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करने वाला अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है। राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय राजस्थान और केरल सहित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की खेल प्रशिक्षण संबंधित सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगा। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने अब तक कुल 87.65 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है, जिसमें से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान मुख्य परिसर की स्थापना व निर्माण तथा मणिपुर में अस्थायी परिसर से कामकाज चलाने के लिए 5.49 करोड़ रुपये का भुगतान भी शामिल हैं। शिक्षा संविधान की समवर्ती सूची के अंतर्गत आती है। चूंकि अधिकांश स्कूल संबंधित राज्य परीक्षा बोर्डों के अंतर्गत ही आते हैं, ऐसे में स्कूली पाठ्यक्रम बड़े पैमाने पर राज्य सरकारों द्वारा ही निर्धारित किया जाता है। हालांकि, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ)-2005 के अनुसार स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा 10वीं कक्षा तक एक अनिवार्य विषय है और यह उच्चतर माध्यमिक स्तर पर एक वैकल्पिक विषय के रूप में उपलब्ध है।
 

Related Posts