YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली जल बोर्ड एक स्वायत्त संस्था होने की वजह से हम 700 कर्मचारियों को पक्का कर पाए: केजरीवाल

 दिल्ली जल बोर्ड एक स्वायत्त संस्था होने की वजह से हम 700 कर्मचारियों को पक्का कर पाए: केजरीवाल

नई दिल्ली । सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज 700 कर्मचारी कच्चे से पक्के हो रहे हैं। मैं पूरी दुनिया के सामने यह कह रहा हूं कि यह 700 कर्मचारी जब तक कच्चे थे, उस समय जितना काम करते थे, अब पक्के होने के बाद पहले से दोगुना ज्यादा काम करेंगे। अब इनके अंदर एक सुरक्षा का भाव आ गया है और अब ये खुश हैं। इसलिए अब सभी दिल से काम करेंगे। अभी तक इनके मन में यह रहता था कि आगे मेरा क्या होगा? अब ये पक्के हो गए हैं, तो कही और नौकरी की तलाश नहीं करेंगे और अब यहीं पर मन लगाकर काम करेंगे। इन कर्मचारियों को पक्का होने पर मैं बहुत खुश हूं। मेरी मंशा है कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों के अंदर जितने भी कच्चे कर्मचारी हैं, सबको पक्का होने चाहिए। लेकिन आप लोग जानते हैं कि दिल्ली सरकार के पास पावर बहुत कम है। हमारे पास अभी बहुत सी पावर नहीं है। केंद्र सरकार के पास दिल्ली की बहुत सारी पावर है। आप लोगों को पक्का इसलिए कर पाए, क्योकि दिल्ली जल बोर्ड एक स्वायत्त संस्था है। यहां पर बोर्ड सारे निर्णय लेता है। केंद्र सरकार की इसमें कोई दखलअंदाजी नहीं होती है। लेकिन बाकी को भी नियमित करने की हमारी कोशिश रहेगी। जहां भी जरूरत पड़ेगी, हम केंद्र सरकार से बात करेंगे। 
सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज एक तरह से बड़ा काम शुरू हुआ है कि दिल्ली सरकार न केवल जनता का ख्याल रखती है, बल्कि अपने कर्मचारियों का भी ख्याल रखती है। जलबोर्ड से आज बहुत बड़ा काम शुरू हुआ है और इसकी गूंज पूरे देश के अंदर अब जाएगी और अब पूरे देश के अंदर मांग उठेगी कि दिल्ली के अंदर हो सकते हैं, तो दूसरे राज्यों में क्यों नहीं हो सकते? अब दूसरे राज्य के कच्चे कर्मचारी भी कहेंगे और दूसरी सरकारों को भी करना पड़ेगा। साथ ही यह मिथ भी तोड़ना पड़ेगा कि कच्चे कर्मचारी को पक्के कर दो, तो वे काम नहीं करते हैं। इसलिए आप लोग काम करके दिखाना और उन लोगों के मुंह बंद कर देना, जो यह बात कहते हैं कि कच्चे कर्मचारी पक्के होने के बाद काम नहीं करते हैं। मैं आप सभी को बहुत बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आपके परिवार के सभी लोग भी खुश होंगे। 
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जो कहा, सो किया। आज एक और वादा पूरा किया। दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर काम करने वाले 700 कच्चे कर्मचारियों को आज पक्का किया गया। मैंने खुद उन कर्मचारियों को पक्की सरकारी नौकरी के सर्टिफ़िकेट सौंपे। वे सारे बहुत ख़ुश थे। आज उनका बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। सभी को शुभकामनाएं।’’
- पक्की सरकारी नौकरी मिलने के बाद इन कर्मचारियों को मिलेगी यह सुविधाएं
दिल्ली जल बोर्ड ने जिन 700 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया है, उसमें दैनिक वेतन भोगी और करूणा मूलक आधार पर नियुक्त किए गए कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी नियमित कर्मचारियों को अब से चिकित्सा सुविधाएं, सरकारी आवास, छुट्टी के लाभ और ग्रैच्युटी, एनपीएस और एलटीसी (यात्रा सुविधा) जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही, इन्हें 2019 से एरियर्स मिल सकेगा। सभी का वेतन लगभग दोगुना हो जाएगा। सभी को डीए की सुविधा मिलेगा। वार्षिक वेतन वृद्धि, बच्चों की शिक्षा भत्ता, पितृत्व अवकाश, मातृत्व अवकाश आदि सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।
- पक्का हुए कर्मचारियों ने सीएम अरविंद केजरीवाल को दिया धन्यवाद
मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का बहुत-बहुत आभारी हूँ। मेरे ऊपर माता जी और दो भाई-बहन की जिम्मेदारी है। मेरी माता जी बीमार रहती हैं। उनकी दवा और बाकी परिवार की अन्य जिम्मेदारियों को मैं इतनी कम तनख्वाह में पूरा नहीं कर पा रहा था। नियमित होने से मेरी सैलरी बढ़ गई है और अब मैं अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से उठा पाऊँगा। आज मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मैं दिल से सीएम अरविंद केजरीवाल जी के लिए दुआ करता हूँ।
-राकेश कुमार पुत्र मोहन पाल सिंह
---
यह तो बहुत अच्छा काम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने किया है। ऐसा काम पहले की सरकारों में कभी नहीं हुआ। अब हम अपने काम को और भी मेहनत से करेंगे। मेरे ऊपर परिवार के पांच सदस्यों के साथ अपनी बुजुर्ग माता जी की भी जिम्मेदारी है। ईश्वर, मुख्यमंत्री जी को हमेशा स्वस्थ रहें। अब तो मेरी परेशानी खत्म सी हो गई है। हम सभी के पक्का होने से पूरे दिल्ली जल बोर्ड में खुशी का माहौल है। 
-डालचंद सिंह पुत्र नेपाल सिंह

--
बड़ा अच्छा काम हुआ है जी। मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं। मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।  कम तनख्वाह में घर चलाने में बड़ी परेशानी हो रही थी। अब तनख्वाह बढ़ जाने से मैं अपनी दोनों बच्चियों की पढाई-लिखाई भी ठीक से कर पाऊगी और छोटे बेटे को भी पढ़ा-लिखा पाऊंगी। भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि मुख्यमंत्री जी की लंबी उम्र दें।
-बिमला रानी पत्नी स्वर्गीय चरण सिंह

Related Posts