YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 एक करोड़ से ज्यादा किशोरों को लगी दोनों डोज : केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

 एक करोड़ से ज्यादा किशोरों को लगी दोनों डोज : केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली । कोरोना महामारी के खतरे के बीच एक राहत बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी कि एक करोड़ से ज्यादा 15 से 18 आयुवर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। आज सुबह स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जानकारी दी थी कि देश में रिकवरी रेट 96.70 प्रतिशत हो गया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 15-18 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक युवाओं को अब तक कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया। गौरतलब है कि बीती 3 जनवरी को देश में 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन की खुराक लगनी शुरू हुई थी। मात्र 36 दिनों में इस आयु वर्ग के 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। मंडाविया ने जानकारी दी कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण का अभियान जारी है और इसी रफ्तार से जारी रहेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए, जबकि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या एक लाख 71 हजार से ज्यादा रही। देश में रिकवरी रेट 96.70 प्रतिशत हो गया है।
 

Related Posts