YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने जारी किया आप का घोषणा पत्र  आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र को ‘‘वचन पत्र’’ के रूप में किया जारी 

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने जारी किया आप का घोषणा पत्र  आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र को ‘‘वचन पत्र’’ के रूप में किया जारी 

देहरादून, 11 फरवरी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने दून में पार्टी का घोषणा पत्र वचन पत्र के रूप में जारी किया। यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे, उत्तराखंड का बजट पांच साल में दुगना करेंगे और इसे एक लाख करोड़ से ज्यादा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर 24 घंटे बिजली, हर घर को रोजगार, तब तक हर महीने रूपये 5000 दिये जायेंगें तथा 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने रूपये 1000 दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाएंगे, उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे आईटीआई और एम्स पढ़ने जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव में बेहतरीन और मुफ्त इलाज प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ हर गांव तक सड़कें बनवाएंगे। बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। शहीद सैनिक (सेना, अर्धसैनिक बल, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी के जवान) के परिजनों को एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि दी जायेगी ओर पूर्व सैनिकों को सरकारी रोजगार दिया जायेगा। वहीं दूसरी ओर सेनि कर्नल अजय कोठियाल के वचन में गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक दिलाया जायेगा और छह नए जिलों का गठन किया जाएगा जिसमें काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री प्रमुख हैं। उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागू की जाएगी। उत्तराखंड में भारत की पहली युथ असेंबली का गठन होगा। शिक्षा का बजट बढ़ा के राज्य के कुल बजट का 25 प्रतिशत किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ता में अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। 
 

Related Posts