YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

विस चुनावः भाजपा ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत 

विस चुनावः भाजपा ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत 

देहरादून, 11 फरवरी। विधानसभा चुनाव के अंतिम दिनों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। यहां जानकारी देते हुए भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री सहित कई बड़े नेता पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को सभा करेंगें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित किया और कुमाऊं मंडल की विधानसभा सीटों के लिए प्रचार किया। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज टिहरी की घनसाली, चमोली की कर्णप्रयाग और टिहरी की नरेंद्र नगर सीट के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया, जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नैनीताल, यमुनोत्री और चकराता में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोपेश्वर और सहसपुर में जनसभा को संबोधित किया। वहीं अमित शाह ने हल्द्वानी में डोर टू डोर भी प्रचार कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगें।  
 

Related Posts