YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 राम रहीम का जेल के बाहर नहीं लगा मन! हनीप्रीत से भी बनाई दूरी -उनकी दिनचर्या पर अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है

 राम रहीम का जेल के बाहर नहीं लगा मन! हनीप्रीत से भी बनाई दूरी -उनकी दिनचर्या पर अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है

गुरुग्राम। कभी अपनी फिल्मों, कार्यों और बयानों से चर्चा में रहने वाले राम रहीम, अब कोई चर्चा नहीं चाहते हैं। शायद यही कारण है कि 3 हफ्ते की फरलो पर गुरुग्राम में रह रहे राम रहीम ने सबसे दूरी बना रखी है। खबरों के अनुसार राम रहीम किसी भी तरह से लाइम लाइट में रहना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि रहीम ने अपने करीबी लोगों से भी मुलाकात को सीमित कर रखा है। यहां तक की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से भी वे बहुत कम समय के लिए मिले थे। हनीप्रीत उन्हें गुरुग्राम छोड़ने आई थी, उसके बाद रहीम ने कुछ देर ही हनीप्रीत से बात की थी। जेल से बाहर 3 हफ्ते की फरलो पर जब रहीम गुरुग्राम गए थे तो हनीप्रीत भी साथ थी। वह सिरसा डेरे से परिवार के साथ रोहतक पहुंची थी। परिजनों में राम रहीम के बेटे जसमीत, उसकी दो बेटियां व हनीप्रीत शामिल थी। बताया जा रहा है कि फरलो के बावजूद राम रहीम किसी आयोजन या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला फरलो के दौरान रैलियां भी कर चुके हैं।
  डेरा सच्चा सौदा मुखिया गुरुमीत राम रहीम दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे हैं। इसके अलावा, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी राम रहीम को सजा मिल चुकी है। साध्वियों से दुष्कर्म की सजा के तौर पर राम रहीम 2017 से जेल में बंद हैं। फिलहाल वह 21 दिन के फरलो पर हैं। गौरतलब है कि सबसे पहले गुरमीत ने अपनी मां से मुलाकात की थी। गुरुग्राम स्थित घर की तीसरे फ्लोर पर रहे हैं। ऐसे में सब जानना चाहते हैं कि उनकी दिनचर्या क्या है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।
 

Related Posts