YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान भगवंत मान पर हमला -कोई नुकीली चीज लगने से मान ने अपना हाथ माथे, आंखों पर लगाया -उनके साथ चल रही भीड़ जो नारेबाजी कर रही थी, एकदम शांत हुई  

 पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान भगवंत मान पर हमला -कोई नुकीली चीज लगने से मान ने अपना हाथ माथे, आंखों पर लगाया -उनके साथ चल रही भीड़ जो नारेबाजी कर रही थी, एकदम शांत हुई  

अमृतसर। पंजाब विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान आपा के सीएम उम्‍मीदवार भगवंत मान पर हमला हुआ है। अटारी में रैली के दौरान उनके चेहरे पर किसी ने नुकीली चीज से हमला किया गया है। भगवंत मान चुनाव प्रचार के सिलसिले में वहां गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन पर पथराव अमृतसर के अटारी एरिया में तब किया गया जब भगवंत मान गाड़ी की सनरूफ खोलकर खड़े हुए थे और लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी दौरान उनका फूलों से स्‍वागत हो रहा था, तभी कोई नुकीली चीज लगने से वे अपना हाथ माथे और आंखों पर लगा लेते हैं। इसके बाद उनके साथ चल रही भीड़ जो नारेबाजी कर रही थी, एकदम शांत हो जाती है। भगवंत मान भी गाड़ी के अंदर बैठ जाते हैं। खबर आती है कि उन्‍हें पत्‍थर मारा गया है। वहीं कुछ कहते हैं कि उन पर नुकीली वस्‍तु फेंकी गई है।
  इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी खबर चली थी कि भगवंत मान पर पथराव हुआ है और उनके सिर पर चोटें आई हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। कार में बैठे भगवंत मान 5 मिनट बाद खुद सनरूफ से बाहर आकर बताते हैं कि उनकी आंख में फूल लग गया था। वे लोगों को फूल भी दिखाते हैं। इसके बाद वे एक बार फिर प्रचार पर निकल जाते हैं। पंजाब के संगरूर से दो बार लगातार लोकसभा चुनाव जीते भगवंत सिंह मान को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अपनी पार्टी का सीएम चेहरा घोषित किया है। राजनीति में आने से पहले वे जाने माने हास्य कलाकार रहे हैं, उनके सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्‍या में फैन्‍स हैं।
 

Related Posts