YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

भाजपा के दिग्गज नेता नड्डा, शाह, खट्टर, वीके सिंह और हेमा मालिनी पंजाब में करेंगे प्रचार

भाजपा के दिग्गज नेता नड्डा, शाह, खट्टर, वीके सिंह और हेमा मालिनी पंजाब में करेंगे प्रचार

पठानकोट। देश में पांच राज्यों हो रहे विधानसभा चुनाव प्रचार अपने पूरे जोर पर है। भाजपा के स्टार प्रचारकों ने पंजाब में चुनावी रैलियां शुरू कर दी हैं। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री वीके सिंह 12 फरवरी को पंजाब मे भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कुल 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
13 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पंजाब के तीन जिलों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 13 फरवरी को भाजपा सांसद श्रीमती हेमा मालिनी भी पंजाब के विभीन जिलों में चुनावी रैलियां करेंगी। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पंजाब चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता ने दी। वह आज पठानकोट में होने वाली जनसभा की तैयारियों जायजा लेने के लिए पठानकोट पहुंचे थे, उन्होंने पत्रकारवार्ता से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 और मनोहर लाल खट्टर व वीके  सिंह 3-3 जनसभाएं करेंगे। जीवन गुप्ता ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 फरवरी को सुबह 11:15 बजे पहली जनसभा बलाचौर, दोपहर 12:45 बजे रोपड़ में, 3:15 बजे राजपुरा में और शाम 4:45 बजे घनौर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
जीवन गुप्ता ने बताया कि इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 12 फरवरी को सुबह 11:15 बजे लुधियाना देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव गिल में, दोपहर 12:15 बजे जगराओं में और दोपहर बाद 3 बजे कपूरथला में जनसभा को संबोधित करेंगे। जीवन गुप्ता ने बताया कि इसी तरह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री वीके सिंह अमृतसर में सुबह 11:30 बजे उत्तरी विधानसभा हलका में, दोपहर 12:30 बजे अमृतसर ईस्ट मेंऔर दोपहर बाद 3:15 बजे बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र ने जनसभा को संबोधित करेंगे।
जीवन गुप्ता ने कहा कि 13 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पंजाब के तीन जिलों लुधियाना, सुनाम तथा पटियाला में प्रत्याशियों के हक में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 13 फरवरी को भाजपा सांसद श्रीमती हेमा मालिनी भी पंजाब के अमृतसर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों तथा बठिंडा के मौड़ मंडी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी अन्य स्टार प्रचारकों द्वारा आने वाले दिनों में पंजाब के विभिन्न जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित किया जाएगा।
 

Related Posts