YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

देवगौड़ा ने कुमारस्वामी की यात्रा पर जताई आप‎त्ति - कहा- यात्रा के लिए येदियुरप्पा से लेनी थी अनुम‎ति

देवगौड़ा ने कुमारस्वामी की यात्रा पर जताई आप‎त्ति   - कहा-  यात्रा के लिए येदियुरप्पा से लेनी थी अनुम‎ति

जद (एस) प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की अमेरिका यात्रा पर आपत्ति जताते हुए भाजपा पर प्रहार किया और पूछा कि क्या इसके लिए भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा से इजाजत लेनी चाहिए थी। देवगौड़ा ने कहा कि उनका बेटा वोक्कालिगा समुदाय के कालभैरवेश्वर मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका गया है। देवगौड़ा ने कहा कि वह किसी और चीज के लिए नहीं गए हैं। हमारे समुदाय के आदिचुंचनगरी सेमिनरी का कालभैरवेश्वर मंदिर वहां है। यहां से किसी ने भी पैसा नहीं दिया है। अमेरिका में वोक्कालिगों ने इसके लिए 20 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसके लिए क्या राज्य भाजपा प्रमुख येदियुरप्पा से अनुमति लेने की आवश्यकता है? तीन दिनों के लिए बाहर जाने में गलत क्या है? उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा द्वारा उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह कहा। दरअसल ईश्वरप्पा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए थे। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार की प्राथमिकताओं पर ऐसे समय में सवाल उठाया है। जब राज्य के ज्यादातर हिस्से गंभीर सूखे की चपेट में हैं।

Related Posts