YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

भाजपा प्रत्याशी एसआर लाधेर पर जानलेवा हमला अस्पताल में भर्ती कराया गया

भाजपा प्रत्याशी एसआर लाधेर पर जानलेवा हमला अस्पताल में भर्ती कराया गया

लुधियाना ।  पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में अपना दम-खम झोंक रही हैं। इसी बीच रविवार शाम 
लुधियाना में भाजपा प्रत्याशी पर हमला हो गया। पुलिस का कहना है कि कुछ अज्ञात लोगों ने प्रत्याशी की कार पर हमला किया। लुधियाना की गिल सीट से भाजपा प्रत्याशी एसआर लाधेर प्रचार करने के लिए निकले थे। हमले में वह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया, 'अज्ञात लोगों ने लाधेर पर हमला किया। उन्होंने ऐसा क्यों किया यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।' बता दें कि लाधेर 1991 बैच के आईएएस ऑफिसर रहे हैं और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वैद भी 1992 बैच के सिविल सर्विस ऑफिसर थे। बाद में उन्हें प्रमोट कर दिया गया था। पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा कारणों से फिजिकल रैली नहीं कर पाए थे। अब भाजपा ने पीएम मोदी की तीन रैलियों का प्लान बनाया है 14 फरवरी को मोदी जालंधर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 16 फरवरी को वह पठानकोट में होंगे। 17 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी तीसरी जनसभा को अबोहर में संबोधित करेंगे। पुलिस ने बताया, 'अज्ञात लोगों ने लाधेर पर हमला किया। उन्होंने ऐसा क्यों किया यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।' बता दें कि लाधेर 1991 बैच के आईएएस ऑफिसर रहे हैं और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वैद भी 1992 बैच के सिविल सर्विस ऑफिसर थे। बाद में उन्हें प्रमोट कर दिया गया था। पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा कारणों से फिजिकल रैली नहीं कर पाए थे। अब भाजपा ने पीएम मोदी की तीन रैलियों का प्लान बनाया है। इनमें से आज यानी 14 फरवरी को मोदी जालंधर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 16 फरवरी को वह पठानकोट में होंगे। 17 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी तीसरी जनसभा को अबोहर में संबोधित करेंगे। 
 

Related Posts