YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

फरहान और शिबानी 21 को करने जा रहे शादी   - दोनों की शादी सादगी भरे समारोह में करने की खबर 

फरहान और शिबानी 21 को करने जा रहे शादी   - दोनों की शादी सादगी भरे समारोह में करने की खबर 

मुंबई ।  गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । यह शादी सादगी भरे समारोह में होने के समाचार है। अभी तक शादी कहां होगी ये तक फाइनल नहीं है।यह जोडा काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अब शादी करने जा रहे हैं। इस बीच दोनों का प्यार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरहान ने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर शेयर कर दिल की बात कही तो उस पर रिप्लाई देने में शिबानी ने भी देर नहीं लगाई।
 फरहान अख्तर अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते रहते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है लेकिन फरहान का ताजा पोस्ट कुछ खास है। फरहान ने शिबानी की क्लोजअप तस्वीर शेयर किया है। जिसमें शिबानी की सिर्फ आंखें नजर आ रही हैं, क्योंकि उन्होंने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाया हुआ है। दो तस्वीरों के साथ फरहान ने स्पेशल कैप्शन में लिखा ‘हमेशा के लिए को-ट्रैवलर शिबानी दांडेकर।’ एक्टर के इस प्यार भरे पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए शिबानी ने लिखा ‘हर चीजों में मेरे हमेशा के लिए फेवरेट।’ फरहान अख्तर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर शादी के लिए बधाई दे रहे हैं।पिछले हफ्ते ही फरहान अख्तर के पिता और गीतकार जावेद अख्तर ने  बताया था शादी हो रही है। शादी की तैयारियां वेडिंग प्लानर कर रहे हैं। कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों की वजह से कुछ चुनिंदा लोग ही शादी में शामिल होंगे। हालात के मद्देनजर हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज को होस्ट नहीं कर सकते।
 इसलिए हम कुछ लोगों को ही बुला रहे हैं। बता दें कि फरहान अख्तर की ये दूसरी बार शादी होने जा रही है। इससे पहले हेयरस्टाइलिस्ट आधुना भबानी से शादी की थी। इन दोनों की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। फरहान और आधुना ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। फरहान 2018 से शिबानी के साथ डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला कर लिया है। बता दें कि जावेद अख्तर भी इस शादी से बेहद खुश है। जावेद ने अपनी होने वाली बहू की खूब तारीफ करते हुए कहा, ‘उनका पूरा परिवार शिबानी को बेहद पसंद करता है।’ 
 

Related Posts