YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली के अंदर हमने रेड राज और इंस्पेक्टर राज बंद कर दिया: सीएम केजरीवाल

 दिल्ली के अंदर हमने रेड राज और इंस्पेक्टर राज बंद कर दिया: सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली । ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब के व्यापारियों और जनता को यह आश्वासन देना चाहते हैं कि केवल और केवल आम आदमी पार्टी की सरकार आपको एक शांति व भाई-चारा कायम करने वाली सरकार दे सकती है। व्यापारियों को अब किसी नेता या अफसर से डरने की जरूरत नहीं होगी। पहले दिल्ली में भी यही माहौल था। अफसर जाते थे और हफ्ता-महीना लेकर आते थे। यह पैसा उपर तक पहुंचता था। दिल्ली में हमने यह बिल्कुल बंद कर दिया है। मेरी पंजाब के व्यापारियों से अपील है कि आप दिल्ली के व्यापारियों को फोन करके पूछ लो। उनका दिल्ली में भी व्यापार है। आप दिल्ली के व्यापारियों को फोन करके पूछा कि क्या केजरीवाल की सरकार में आपको अफसरों को पैसे देने पड़ते हैं और फिर आप यहां तय करो कि आप आम आदमी पार्टी को वोट दोगे या नहीं दोगे। दिल्ली के अंदर हमने रेड राज और इंस्पेक्टर राज बंद कर दिया। 
दिल्ली की तरह ही हम पंजाब में भी व्यापारियों को अच्छा माहौल देंगे और वो ईमानदारी से काम कर पाएंगे। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी आढतियों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि अभी तक कहा जाता था कि पंजाब का व्यापारी वर्ग कांग्रेस का वोट बैंक है। मैं सभी व्यापारियों से अपील करना चाहता हूं कि एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखो। पहले दिल्ली भी कहा जाता था कि दिल्ली का सारा व्यापारी भाजपा का वोट बैंक हैं। आज साल की हमारी सरकार के बाद सारा व्यापारी आम आदमी पार्टी का वोट बैंक बन गया है। हमने उनका दिल जीता है। मैं पंजाब के सारे व्यापारियों से अपील करना चाहता हूं कि एक मौका हमें देकर देखो, हम पांच साल में आपका दिल जीत लेंगे। हम आपके सारी समस्याओं का समाधान करेंगे। केवल इंस्पेक्टर और रेड राज ही नहीं है, व्यापारियों के मसले बहुत हैं। भगवंत मान खुद आपके साथ बैठेंगे और आपके सारे मसले हल करेंगे। अभी तक व्यापारियों से हिस्सा मांगा जाता था, हमारी सरकार में व्यापारियों को हिस्सेदारी दी जाएगी। हमने व्यापारियों के साथ आठ-आठ टाउन हाल करके उनकी समस्याओं को समझा है। 
केजरीवाल ने कहा कि तीन-चार दिन पहले चन्नी साहब ने कहा था कि भगवंत मान अपनी धुरी सीट से 20 हजार वोट से हार रहे हैं। कल मैं धुरी होकर आया और समझा कि क्या माहौल है। मुझसे खुद धुरी के लोगों ने कहा कि 2014 में भगवंत मान सांसद के लिए चुनाव लड़े थे और धुरी उसी एमपी सीट के अंदर आता है। 2014 में भगवंत मान को 36 हजार की लीड मिली थी। 2019 में इनको 32 हजार की लीड मिली थी। कल धुरी की जनता ने कहा कि इस बार भगवंत मान को 51 हजार की लीड का शगुन देंगे। 51 हजार वोटों से भगवंत मान को जीता कर भेजेंगे। इसलिए चन्नी साहब समझ लें और अपनी दोनों सीटें संभाल लें, वो अभी भी अपनी दोनों सीटों से हार रहे हैं। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि चुनाव में अब तीन दिन रह गए हैं। आप अभी से लग जाओ और अपने दोस्त-रिश्तेदार को आम आदमी पार्टी को वोट करने के लिए फोन करो।
सरदार भगवंत मान ने कहा कि सारे व्यापारी और कारोबारी पंजाब में अपनी फैक्ट्रियां बंद करके बाहर जा रहे हैं। यह कंपनियां हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में जा रही हैं। ऐसा नहीं है कि यहां व्यापारियों को प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है और उन्हें जमीन नहीं मिल रही है। यहां सिर्फ सरकार की नीयत में कमी है। सरकार इंडस्ट्री की एनओसी देने में परेशान करती है। व्यापारी इतने परेशान हो जाते हैं कि वो पंजाब से बाहर जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। पंजाब से सिर्फ ये फैक्ट्रियां ही नहीं जा रही हैं, बल्कि उनके साथ पंजाब से हजारों रोजगार भी जा रहे हैं। व्यापरी कुछ और नहीं चाहता है। व्यापारी सिर्फ व्यापार करने का माहौल चाहता है। उन्हें सिर्फ काम करने का माहौल चाहिए। पंजाब से जो फैक्ट्रियां पलायन कर गई हैं, उन्हें हम वापस लाएंगे। वो फैक्ट्रियां खुद भी वापस आना चाहती हैं। पंजाब में व्यापारी आएगा, तभी रोजगार भी आएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो व्यापारियों को काम करने का माहौल दिया जाएगा, जैसे दिल्ली में दी जा रही है।
 

Related Posts