YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कुमार विश्वास  को ‘वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया गया 

कुमार विश्वास  को ‘वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया गया 

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने कवि कुमार विश्वास  को ‘वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है।  कुमार विश्वास ने ‘आप' के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खिलाफ संगीन आरोप लगाए थे। इसके मद्देनजर खुफिया जानकारियों के आधार पर केंद्र ने कुमार विश्वास की सुरक्षा और उन्हें होने वाले संभावित खतरों की समीक्षा की। सूत्रों ने कहा कि कुमार विश्वास को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ‘वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
कुमार विश्वास को उपलब्ध कराई जा रही ‘वाई' श्रेणी की सुरक्षा के तहत चार निजी सुरक्षा अधिकारी हर समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। हालांकि केजरीवाल ने इन आरोपों को खारिज किया है। पंजाब में रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।
हालांकि केजरीवाल ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा था कि शायद वो दुनिया के सबसे स्वीट आतंकवादी होंगे, जो स्कूल और अस्पताल बनवाता है। उन्होंने कहा था कि पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत तय देख बीजेपी, कांग्रेस औऱ अन्य दल उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं। 
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी औऱ कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। जबकि अकाली दल बीएसपी के साथ गठबंधन कर मैदान में हैं। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन कर रखा है। 

Related Posts