YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पहले दो चरण के मतदान ने जता दिया कि भाजपा का ही परचम-राजनाथ

पहले दो चरण के मतदान ने जता दिया कि भाजपा का ही परचम-राजनाथ

गोंडा । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश के साथ चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिल रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को पोल विश्लेषकों और सर्वेक्षण एजेंसियों के आंकलन के अनुसार उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले दो चरणों में भाजपा को कमोबेश उतनी ही सीटें मिल रही हैं जितनी पिछले विधानसभा चुनाव में जीती थी। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वो करती है। देश को पीएम नरेन्द्र मोदी और प्रदेश को सीएम योगी आदित्यनाथ बखूबी चला रहे हैं। अब लोगों को लगने लगा है कि भारतीय जनता पार्टी का ही शासन सर्वश्रेष्ठ होता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहा कि नरेन्द्र मोदी के भारत के पीएम बनने के बाद चीन और पाकिस्तान दोस्त बन गए। कांग्रेस के नेता ने शायद प्राचीन भारत के इतिहास का अध्ययन नहीं किया है, उन्हें कम से कम आधुनिक भारत के इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू प्रधान मंत्री थे जब पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को चीन को सौंप दिया था। जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में काराकोरम राजमार्ग बनाया गया था तब इंदिरा गांधी प्रधान मंत्री थीं। चीन पाकिस्तान इकोनामिक कारिडोर (सीपीईसी) पर निर्माण शुरू होने के समय मोदी जी नहीं, मनमोहन सिंह प्रधान मंत्री थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद में यह कहते हुए देखकर दुख होता है कि (गलवान) संघर्ष में बड़ी संख्या में भारतीय सैनिक और केवल तीन-चार चीनी सैनिक मारे गए। रक्षा मंत्री होने के बावजूद मैंने जवाब नहीं दिया क्योंकि पीएम ने कहा कि लोगों को बोलने दो, लेकिन हम हकीकत जानते हैं। संसद में राहुल गांधी के यह बयान देने के तुरंत बाद, ऑस्ट्रेलिया के एक खोजी पत्रकार ने बताया कि गलवान झड़प में 38-50 चीनी सैनिक मारे गए थे।
 

Related Posts