YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

बाकी चरणों के प्रचार के लिए सपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची -चाचा शिवपाल, डिंपल-रामगोपाल भी संभालेंगे कमान

बाकी चरणों के प्रचार के लिए सपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची -चाचा शिवपाल, डिंपल-रामगोपाल भी संभालेंगे कमान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ते लिए जारी प्रचार घमासान लगातार तेज हो गया है। तीन चरण की वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 जबकि दूसरे चरण में 55 सीटों पर वोट पड़े। जबकि कल तीसरे चरण में 59 सीटों पर वोट डाले गए। बाकी के शेष चार चरणों में 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है। यूपी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना दम लगा रही है। समाजवादी पार्टी सत्ता में आने के लिए  पूरे जोरआजमाइश कर रही है। सपा की तरफ से अपने स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची जारी की गई है। इस सूची में 30 लोगों के नाम हैं जो सपा के लिए बाकी के शेष चरणों में चुनाव प्रचार करेंगे।  इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव का है। इससे पहले की सपा की स्टार प्रचारकों की सूची से वो नदारद दिखे थे।  
समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव को स्टार प्रचारक बनाया है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी अब प्रचार करेंगी। इससे पहले जारी की गई लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम नहीं था। समाजवादी पार्टी ने 30 लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें रामगोपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी है। बता दें आपको कि इससे पहले समाजवादी पार्टी की लिस्ट में अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव और डिंपल यादव तीनों का ही नाम नहीं था। सपा की तरफ से जारी लिस्ट में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, किरन मय नंदा, रामगोपाल यादव और डिंपल यादव का नाम भी शामिल है। बाकी बचे चरणों में डिंपल यादव भी सपा के लिए प्रचार करती नजर आएंगी। वहीं बीजेपी से सपा में स्वामी प्रसाद मौर्य भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। बता दें कि यूपी में चौथे चरण का प्रचार आज थम जाएगा और 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 
 

Related Posts