YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

राहुल गांधी के इस्तीफे के विरोध में कार्यकर्ता ने किया खुदकुशी का प्रयास -कार्यालय के समक्ष पेड़ पर फांसी लगाने की केशिश की, लोगों ने उतारा

राहुल गांधी के इस्तीफे के विरोध में  कार्यकर्ता ने किया खुदकुशी का प्रयास -कार्यालय के समक्ष पेड़ पर फांसी लगाने की केशिश की, लोगों ने उतारा

 कांग्रेस में अध्‍यक्ष राहुल गांधी के इस्‍तीफे को लेकर चल रहे घमासान के बीच एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने विरोध जताते हुए खुदकुशी करने का प्रयास किया। दिल्‍ली में कांग्रेस के कार्यालय के सामने इस कार्यकर्ता को पेड़ पर फांसी लगाते देख लोगों की सांसें अटक गईं। जैसे-तैसे कार्यकर्ता को वापस उतारा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता का कहना है, 'राहुल गांधी इस्‍तीफा वापस लें नहीं, तो मैं फांसी लगाकर जान दे दूंगा।' बता दें कि राहुल गांधी के इस्‍तीफे की पेशकश के विरोध में लगातार प्रदर्शन भी हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से कांग्रेस मुख्‍यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर हैं और राहुल गांधी से इस्‍तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
लोकसभा चुनावों के बाद इस्‍तीफे की पेशकश करने वाले राहुल गांधी एक बार फिर इस्‍तीफा देने पर अड़ गए हैं। राहुल गांधी ने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि वह यह जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में बुधवार को कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस के 51 सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने की गुजारिश की। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों से साफ कहा है कि अब वह कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहते। पार्टी को उनका रिप्लेसमेंट जल्द देखना पड़ेगा।
ज्ञात हो कि कांग्रेस की खोई सियासी जमीन को तलाशने के लिए राहुल गांधी ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। लोकसभा चुनाव में 2 माह 8 दिन के चुनाव प्रचार में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने 148 रैलियां की थीं। इस दौरान उन्होंने करीब 1.25 किमी की यात्राएं कीं, लेकिन देश भर में कांग्रेस को 52 सीटें आईं। राहुल गांधी ने सबसे अधिक 21 रैली उत्तर प्रदेश में की है और पार्टी महज एक सीट जीत सकी है। मध्य प्रदेश में 18 रैली की एक सीट आई, राजस्थान में 13 रैली कोई सीट नहीं मिली। केरल में 12 रैली की 15 सीटें मिलीं। बिहार में 8 रैली की और एक सीट मिली। झारखंड में 4 रैलियां किया और एक सीट ही जीत सके।

Related Posts