YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पोती यूक्रेन में फंसी, युद्ध की खबर देख रहे चिंतित दादा की हर्ट अटैक से मौत -रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अब यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत लाने की मांग ने जोर पकडा 

पोती यूक्रेन में फंसी, युद्ध की खबर देख रहे चिंतित दादा की हर्ट अटैक से मौत -रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अब यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत लाने की मांग ने जोर पकडा 

हमीरपुर। रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद अब यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत लाने की मांग जोर पकड़ रही है। यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीयों के परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजन दिन-रात टीवी की ओर नजरें गड़ाए हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िला के नादौन उपमंडल की गौना पंचायत की एक छात्रा यूक्रेन में फंसी हुई है। छात्रा के दादा टीवी पर यूक्रेन-रूस युद्ध का समाचार देखकर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। नकारी के अनुसार, गौना की पायल यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही है। उसके दादा रत्न चंद टीवी पर यूक्रेन में युद्ध के हालात के बारे में समाचार देख रहे थे कि तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और निधन हो गया। इसी इलाके से यूक्रेन में पड़ रहे आर्यन रत्न के परिजन भी परेशान हैं।
 भदरोल पंचायत के शुभम जंगा भी यूक्रेन से पढ़ाई कर रहे हैं। शुभम जंगा के पिता मिलाप जंगा ने बताया कि जब उन्हें युद्ध का पता चला उसके बाद परेशानी और भी बढ़ गई। शुभम के ताया कैलाश जंगा ने बताया कि शुभम का फोन आया था कि उनके होस्टल के पास ही बम ब्लास्ट हो रहे हैं, जिससे सारे सहमे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों शुभम की वापसी के लिए 3 गुना पैसे देकर एयरलाइंस की टिकट ली थी किन्तु फ्लाइटें बंद होने के कारण वो वहां से नहीं आ सका, जिससे परिजन और भी परेशान हो गए हैं। इन बच्चों के अभिभावकों सरकार से मांग की है कि बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाया जाए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि इन परिस्थितियों में वहां फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए शीघ्र प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से रूस और यूक्रेन के मध्य संघर्ष के कारण यूक्रेन में फंसे प्रदेश के लोगों को सुरक्षित वापिस लाने के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया। इस सम्बन्ध में केन्द्रीय विदेश मंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रारम्भिक सूचना के अनुसार यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के 130 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए चिन्तित है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्य सचिव पहले से ही विदेश सचिव के सम्पर्क में हैं। जय राम ठाकुर ने मंत्रालय द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए यूक्रेन के साथ-साथ नई दिल्ली में हेल्पलाइन स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की।
 

Related Posts