YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 रोमानिया पहुंचे 219 भारतीय छात्रों को लेकर एय़र इंडिया की फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट  पहुंची 

 रोमानिया पहुंचे 219 भारतीय छात्रों को लेकर एय़र इंडिया की फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट  पहुंची 

मुंबई । यूक्रेन से रोमानिया पहुंचे 219 भारतीय छात्रों को लेकर एय़र इंडिया की फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। इस फ्लाइट ने रोमानिया से उड़ान भरी थी, क्योंकि रूस के हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है। यह उड़ान सुरक्षित मुंबई पहुंच गई है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, हमारे बच्चे सुरक्षित स्वदेश पहुंच गए हैं। बीएमसी ने उनकी सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए हैं। पेडनेकर ने कहा कि उनके अस्थायी तौर पर रहने-खाने, कोरोना टेस्टिंग समेत सभी तरह के इंतजाम बीएमसी करेगी और उसका खर्च भी उठाएगी। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से सुरक्षित लाए गए भारतीय छात्रों ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की प्रशंसा भी की है। उनका कहना है कि उनका अच्छे से ख्याल रखा गया। हालांकि अभी भी बहुत से भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं और गोलाबारी के बीच बंकरों में शरण लिए हुए हैं। भारत सरकार उन सभी की सुरक्षित वापसी में जुटी हुई है।
वहीं यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सभी नागरिकों से कहा है कि वो खुद अकेले सीमावर्ती इलाकों की ओर न जाएं। उन्हें लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहने को कहा गया है। अभी भी हजारों भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनके पास खाने-पीने और अन्य जरूरी सामान की कमी महसूस हो रही है। भारतीय छात्र अपने वीडियो के जरिये मदद की गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया था कि कई सारे सीमावर्ती चेकपोस्ट पर हालात संवेदनशील बने हुए हैं। उन्हें पड़ोसी देशों के जरिये निकालने के लिए सभी संबंधित देशों से समन्वय किया जा रहा है।  
 

Related Posts