YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बना महिला को करता था परेशान

सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बना महिला को करता था परेशान

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल गिरफ्तार किए गए शख्स पर आरोप है कि ये महिला को सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर परेशान करता था। साथ ही महिला के रिश्तेदारों और दोस्तों को अपमानजनक मैसेज भेजता था।  पुलिस ने बताया कि आरोपी सौरव ठाकुर के महिला के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध थे। जब महिला ने उससे बात करना बंद कर दी तो उसने महिला के फर्जी अकाउंट बनाकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने नौ फरवरी को इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि कोई उसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को अपमानजनक मैसेज भेज उसे परेशान कर रहा है। उसने शख्स पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) ईशा पांडे ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (डी) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया और अलग-अलग संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखी गई। अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान फर्जी फेसबुक अकाउंट के आईपी एड्रेस का पता चला, जो आरोपी के आईपी एड्रेस से मेल खाता था। दोनों आईडी की जांच की गई और यह पता चला कि संदिग्ध अपनी फेसबुक आईडी के साथ-साथ फर्जी फेसबुक आईडी को चलाने के लिए एक ही आईपी एड्रेस का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद ठाकुर की पहचान हो गई और एक टीम ने उसके घर पर छापेमारी करके उसे गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा, "पूछताछ के दौरान ठाकुर ने बताया कि उसके 10 साल से अधिक समय से महिला के साथ प्रेम संबंध थे। वह एक ऐड कंपनी में काम करते थे और रिलेशनशिप में थे। कुछ समय बाद महिला ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।
 

Related Posts