YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

सरकार ने 17 सेक्टरों तथा 7 विशेष वर्गों में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए

सरकार ने 17 सेक्टरों तथा 7 विशेष वर्गों में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए

नई दिल्ली । उद्योग तथा आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों का तीसरा संस्करण लांच किया है। आजादी का अमृत महोत्सव की तर्ज पर, राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 स्टार्टअप्स तथा सक्षमकर्ताओं को सम्मानित करेगा, जो भारत की विकास गाथा में क्रांतिकार परिवर्तन लाने में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं तथा जिनके भीतर आत्म निर्भर भारत की भावना को और प्रज्ज्वलित करने की शक्ति तथा क्षमता है।
प्रथम राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों की घोषणा 2020 में आरंभ हुई तथा उसमें देश भर के 1,600 से अधिक स्टार्टअप्स तथा परितंत्र सक्षमकर्ताओं से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 में 2,200 से अधिक स्टार्टअप्स तथा परितंत्र सक्षमकर्ताओं की सहभागिता देखी गई थी। दो सफल संस्करणों के आयोजन के बाद, राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 आवेदनों के लिए खोल दिया गया है।
 

Related Posts