YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अमित शाह आज अहमदाबाद में, इंकमटेक्स फ्लाइव ऑवर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण

अमित शाह आज अहमदाबाद में, इंकमटेक्स फ्लाइव ऑवर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर अहमदाबाद आ रहे हैं। दोपहर तीन बजे अमित शाह अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतु वाघाणी समेत कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। गृह मंत्री बनने के बाद पहली दफा गुजरात आ रहे अमित शाह अहमदाबाद महानगर पालिका के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3 बजे आश्रम रोड पर इंकम टेक्स फ्लाइ ऑवर ब्रिज और नारणपुरा कम्युनिटी होल का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर अहमदाबाद की महापौर बीजल पटेल भी मौजूद रहेंगी। शाम 5.10 बजे अमित शाह दिनेश होल में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शाम 6.45 बजे अमित शाह डीके होल का लोकार्पण करेंगे। शाम 7.15 बजे अमित शाह गुजरात यूनिवर्सिटी कोन्वेन्शन होल में गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 4 जुलाई की सुबह अमित शाह भगवान जगन्नाथ मंदिर में सपरिवार मंगला आरती करेंगे और दोपहर वे दिल्ली लौट जाएंगे।

Related Posts