YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

यूक्रेन संकट दुखद, 20वीं सदी युद्ध व रक्तपात की सदी थी, 21वीं संवाद की सदी होनी चाहिए : दलाई लामा

यूक्रेन संकट दुखद, 20वीं सदी युद्ध व रक्तपात की सदी थी, 21वीं संवाद की सदी होनी चाहिए : दलाई लामा

धर्मशाला । तिब्बतियों के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा यूक्रेन में चल रहे युद्ध में हो रहे जानमाल के नुकसान से बेहद परेशान हैं। दलाई लामा ने कहा कि उन्हें यूक्रेन में लड़ाई से गहरा दुख हुआ है। हमारी दुनिया एक-दूसरे पर इतनी ज्यादा निर्भर हो गई है कि दो देशों के बीच हिंसक संघर्ष अनिवार्य रूप से बाकी दुनिया को प्रभावित करते हैं। कोई निरपेक्ष नहीं बना रह सकता। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने एक बयान में कहा युद्ध पुराने हो गए है। अहिंसा ही एकमात्र रास्ता है। हमें अन्य लोगों को भाई-बहन मानकर मानवता की एकता की भावना विकसित करने की जरूरत है। इस तरह हम ज्यादा शांतिपूर्ण दुनिया का निर्माण करेंगे। उनका मानना है कि बातचीत के माध्यम से समस्याओं और असहमति का सबसे अच्छा समाधान किया जाता है। वास्तविक शांति आपसी समझ और एक-दूसरे की भलाई के लिए सम्मान के जरिए आती है। लिहाजा दोनों देशों को इस ओर आगे बढना होगा। ताकि शांति स्थापित हो सके। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 20वीं सदी युद्ध और रक्तपात की सदी थी। 21वीं सदी संवाद की सदी होनी चाहिए। उन्होंने प्रार्थना की है कि यूक्रेन में जल्दी शांति बहाल हो।
 

Related Posts