YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हिमाचल प्रदेश पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

हिमाचल प्रदेश पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

शिमला । भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की बुधवार से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का हिमाचल दौरा प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने बताया की बुधवार को केंद्रीय मंत्री रात 8 बजे पीटरहॉफ शिमला पहुंच जाएंगे। गुरुवार की सुबह 8:45 पर प्रहलाद सिंह पटेल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ से मिलने के बाद  बाद वहां जाखू मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। 
उन्होंने बताया की पटेल तकरीबन 12 बजे शिमला में मौजूद भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में जिला शिमला के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने वाले हैं। बैठक में वहां कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने वाले है। इसके बाद मंत्री पेट्रेहॉफ शिमला में भोजन कर विधान सभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने वाले है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उनके साथ उपस्थित रहने वाले हैं। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री अन्नाडेल शिमला से हेलीकॉप्टर के मध्यम से धर्मशाला के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस धर्मशाला में होगा। जम्वाल ने बताया की 4 मार्च को केंद्रीय मंत्री पटेल प्रातः9 बजे दो सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं, जिसमें वे पटियालकर और जदरंगेल नामक गांव में जाएंगे। इसके बाद मंत्री पटेल प्रातः 10:50 चामुंडा माता के दर्शन करने वाले हैं। 
 

Related Posts