YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

विभिन्न जल परियोजनाओं के लिए निर्माण और मरम्मत के लिए 32 करोड़ रूपए स्वीकृत

विभिन्न जल परियोजनाओं के लिए निर्माण और मरम्मत के लिए 32 करोड़ रूपए स्वीकृत

राज्य शासन ने बिलासपुर, राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के दस जल परियोजनाओं के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 32 करोड़ दो लाख 48 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इन जल परियोजनाओं के निर्माण से 924 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 
बिलासपुर जिले के विकासखण्ड मरवाही की घुरदेव नाला जलाशय योजना के निर्माण के लिए पांच करोड़ 21 लाख छह हजार रूपए की स्वीकृति दी गयी है। योजना के निर्माण से 175 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो सकेगी। राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड खैरागढ़ की आमनेर नदी पर कुम्ही.कोयलीकछार एनीकट के निर्माण के लिए दो करोड़ 43 लाख 65 हजार रूपए की स्वीकृति दी गयी है। योजना के निर्माण से निस्तारी और भू.जल संवर्धन के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा और 124 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। 
बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ की हेम्प नदी पर भदराली एनीकट के लिए दो करोड़ 99 लाख 35 हजार रूपए की स्वीकृति जारी की गयी है। इस एनीकट के निर्माण से 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड साजा की सुरही नदी पर देवकर के पास शिवघाट एनीकट योजना के निर्माण के लिए दो करोड़ 98 लाख 14 हजार रूपए जारी किए गए है। योजना के निर्माण से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। सुरही नदी पर ही कोंगियाखुर्द एनीकट निर्माण के लिए दो करोड़ 97 लाख 91 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में  सिंचाई हो सकेगी। सुरही नदी पर सोनपांडर एवं बरगांव के बीच एनीकट निर्माण के लिए दो करोड़ 94 लाख 77 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। एनीकट के निर्माण से 75 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो सकेगी। सुरही नदी पर बासिन तटबंध सुरक्षा कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 26 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सुरही नदी पर अकलवारा एनीकट निर्माण के लिए दो करोड़ 95 लाख 48 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इससे 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो सकेगी। विकासखण्ड साजा की डोंटू नाला पर खम्हरिया स्टापडेम और पचरी निर्माण के लिए दो करोड़ 97 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। योजना के पूर्णतः पर 75 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला की सुरही नदी पर कुम्हीगुडा एनीकट के निर्माण के लिए दो करोड़ 96 लाख 56 हजार रूपए की स्वीकृति जारी की गयी है। योजना के निर्माण से 95 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। महानदी बेसिंन पर वर्षा और मौसम में बदलाव के अध्ययन के लिए कम्प्यूटर आधारित तंत्र की स्थापना के लिए 60 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गयी है।

Related Posts