YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

धोनी ने वही किया जो टीम हित में था : सचिन

धोनी ने वही किया जो टीम हित में था : सचिन

महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने हालातों को देखते हुए जो भी किया वह टीम के हित में था। सचिन ने कहा कि धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो सबसे पहले टीम के बारे में सोचते हैं। मास्टर ब्लास्टर ने कहा, ''बांग्लादेश के खिलाफ धोनी की ये पारी बेहद अहम थी उन्होंने वहीं किया जिस चीज़ की टीम को जरूरत थी। अगर वो 50वें ओवर तक टिकते हैं तो फिर वो बाकी बल्लेबाजों को क्रीज़ पर मदद कर सकते हैं। उनसे यहीं उम्मीद थी और उन्होंने किया भी।"
धोनी अपनी धीमी बल्लेबाजी के कारण विश्व कप में लगातार प्रशंसकों के निशाने पर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों में 42 रन की उनकी पारी के लिए उन्हें ट्रोल किया गया था। उसी मैदान पर मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में धोनी ने 33 गेंदों पर 35 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल थे। प्रशंसकों के मुताबिक धोनी बतौर फिनिशर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ छक्का लगाने के चक्कर में धोनी एक रन भी नहीं नहीं बना पा रहे थे। बाद में वो आखिरी ओवर में आउट हो गए। वहीं इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी देखकर सचिन ने भी नाराजगी जतायी थी। उन्होंने भी धोनी की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठाए थे। तब सचिन ने कहा था कि धोनी ने काफी ज्यादा डॉट बोली खेली और साथ उन्होंने स्ट्राइक रोटेट नहीं की। तब कप्तान विराट कोहली भी उनकी बचाव में उतरे थे। 

Related Posts