YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 शनिवार को 15 उड़ानों से देश आएंगे यूक्रेन में युद्ध में फंसे भारतीय 

 शनिवार को 15 उड़ानों से देश आएंगे यूक्रेन में युद्ध में फंसे भारतीय 

नई दिल्ली । यूक्रेन में युद्ध के कारण फंसे लोगों को वापस लाने के लिए शनिवार को शनिवार को 15 उड़ानें संचालित होंगी। इनमें भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित चार उड़ानों के साथ ही 11 नागरिक उड़ानों का परिचालन किया जाएगा। मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। 
बयान में कहा गया है कि शनिवार को 11 नागरिक उड़ानों से 2,200 से अधिक भारतीयों के वापस आने की उम्मीद है। इनमें उड़ानों में से 10 उड़ानें दिल्ली में और एक मुंबई में उतरेगी। बयान में यह नहीं बताया गया है कि भारतीय वायुसेना की चार उड़ानों से कितने भारतीय वापस आएंगे। 
भारत यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए अपने नागरिकों को निकाल रहा है। रूस के हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से ही बंद है। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को भारतीय वायुसेना की तीन और 14 नागरिक उड़ानों से 3,772 भारतीयों को वापस लाया गया।
 

Related Posts