YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 कई भारतीय अब भी यूक्रेन में संघर्ष वाले क्षेत्रों में फंसे हुए हैं - भारत 

 कई भारतीय अब भी यूक्रेन में संघर्ष वाले क्षेत्रों में फंसे हुए हैं - भारत 

नई दिल्ली । रूस और यूक्रेन के मध्य छिड़ी जंग के बीच कई भारतीय अब भी यूक्रेन में संघर्ष वाले क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि कम से कम 1000 भारतीय फंसे हुए हौं जिनमें से  सुमी में 700 और खारकीव में 300 भारतीय पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष वाले क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। सरकार ने बताया कि उन्हें वहां से निकालने के लिए बसों का इंतजाम करना इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है। 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ब्रीफिंग में कहा, "जब तक यूक्रेन से हर एक भारतीय निकल नहीं जाता तब तक ऑपरेशन गंगा जारी रहेगा। करीब-करीब 2 से 3 हजार और भारतीयों के यूक्रेन में फंसे होने की आशंका है। यह आंकड़ा घट-बढ़ सकता है।"
उन्होंने कहा, "हमारा पहला फोकस भारतीय छात्रों को पूर्वी यूक्रेन के संघर्ष वाले क्षेत्रों से बाहर निकालने पर है। हम दोनों पक्षों (रूस और यूक्रेन) से रास्ता तलाशने का आग्रह कर रहे हैं ताकि हम अपने नागरिकों को बाहर निकाल सकें। स्थानीय संघर्षविराम से इसमें मदद मिल सकती है।"
इससे पहले आज, सुमी स्टेट यूनिवर्सिटी में फंसे भारतीय छात्रों ने मदद के लिए गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा कि 800-900 स्टूडेंट्स हॉस्टल में फंसे हुए थे, उनके पास न तो ज्यादा खाना है और न ही पानी जबकि बाहर गोलियां चल रही हैं, गोलाबारी हो रही हैं और कड़ाके की ठंड है।
 

Related Posts